Biography

Gaurav Chaudhary Biography in Hindi – गौरव चौधरी की जीवनी

Gaurav Chaudhary Biography in Hindi – गौरव चौधरी (टेक्नीकल गुरुजी) की जीवनी

Gaurav Chaudhary Biography in Hindi

गौरव चौधरी को टेक्निकल गुरुजी (TECHNICAL GURUJI) के नाम से भी जाना जाता हैं। आज के समय में वह बहुत प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। उनका यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी के 90 लाख से अधिक  सब्सक्राइबर हो चुके हैं

गौरव अपने चैनल पर तकनीक से जुड़े हुए वीडियोस बनाते हैं। दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वो अपने चैनल पर नये मोबाइल फोन का रिव्यू करते हैं, वेबसाइट के बारे में बताते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे माइक, कैमरा, बिटकॉइन, सरवर, वाईफाई, गूगल जैसी सभी तकनीकी जानकारियां लोगों को देते हैं।

ज्यादातर नए फोन का रिव्यू करते हैं। नये मोबाइल फोंस में कौन-कौन सी अच्छाइयां है कौन-कौन सी कमियां हैं इसके बारे में दर्शकों को बताते हैं। इनका चैनल बहुत ही प्रसिद्ध है। वर्तमान में गौरव चौधरी दुबई पुलिस के सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने खाली समय में यूट्यूब के लिए वीडियोस भी बनाते हैं।

बिंदुजानकारी
बायो
उप नामगौरव
पेशायूट्यूबर
शारीरिक संरचना
कद5.9 फीट
वजन65 किलो
आकार42-35-14
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
निजी जीवन
जन्म दिनांक7 मई 1991
उम्र (2018 में)27 साल
जन्म स्थानअजमेर, राजस्थान
राष्ट्रीयताभारतीय
गृह नगरअजमेर, राजस्थान
वर्तमान शहरदुबई
स्कूलज्ञात नहीं
कॉलेजBirla Institute of Technology and Science, Rajasthan
शैक्षिक योग्यताएम.टेक
पुरस्कारसिल्वर क्रिएटर अवार्डगोल्डन क्रिएटर अवार्ड
परिवारमाता: ज्ञात नहीं
पिता : ज्ञात नहींभाई : प्रदीप चौधरी
शौकघूमना, पढना
पसंदीदा अभिनेता

पसंदीदा अभिनेत्री

शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चनकरीना कपूर, अलिया भट्ट
विवादनहीं
अफेयर्स
वैवाहिक स्थितिसिंगल
बॉयफ्रेंड/ गर्लफ्रेंडज्ञात नहीं
मनी फेक्टर
कमाई20 लाख
सालाना कमाई2.5 करोड़
सोशल मीडिया
फेसबुकफेसबुक पेज: @TechnicalGuruji
ट्विटर@technicalguruji
इन्स्टाग्राम@technicalguruji
विकिपीडिया@Gaurav_Chaudhary
यूट्यूबGaurav Chaudhary
ईमेलgaurav@technicalguruji.in
वेबसाईटhttps://technicalguruji.in/

गौरव चौधरी का जन्म 7 मई 1991 को अजमेर (राजस्थान) में हुआ था। बचपन से ही उन्हे लोगों से बात -चीत करना और टेक्नोलॉजी से बहुत लगाव था। वह अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, केलकुलेटर जैसी इलेक्ट्रिक गैजेट्स के साथ बिताते थे। और आगे भी इसी में उन्होंने करियर बनाया।

उनके परिवार में मम्मी पापा, बड़े भैया (प्रदीप चौधरी) और दो बहने हैं। गौरव ने अपनी 10वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की है। उन्होने बिट्स पिलानी से कम्प्यूतर विज्ञान में बी टेक किया है। यहीं से उन्होने एम टेक भी किया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद गौरव 2012 में दुबई चले गए। वहां पर उन्होंने ME माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक में किया। वहां पर गौरव को बहुत कुछ नया सीखने को मिला। खुद से चिप को डिजाइन करना, खुद से फैब्रिकेशन करना, कोर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाना बहुत सारी नई चीजें गौरव ने वहां पर सीखी।

टेक्निकल गुरुजी चैनल कब शुरू किया

गौरव चौधरी ने अपना चैनल “टेक्निकल गुरुजी” अक्टूबर 2015 में शुरू किया था। उनका चैनल बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। सितंबर 2018 में उनका चैनल भारत में 9 वाँ सबसे अधिक सब्सक्राइब होने वाला चैनल है। 18 अक्टूबर 2015 को गौरव ने  पहला वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।

यूट्यूब चैनल बनाने की प्रेरणा कहां से मिली

गौरव चौधरी उर्फ़ टेक्निकल गुरुजी बताते हैं कि वह दुबई में नौकरी करते थे। दुबई पुलिस में सीसीटीवी कैमरा के एक्सेस प्वाइंट को कंट्रोल करते थे। वह काम करते करते गौरव को यूट्यूब पर वीडियोस बनाने की प्रेरणा मिली।

इसे भी पढ़ें –  रज़िया सुल्तान का इतिहास Razia Sultan History in Hindi

यूट्यूब से होने वाली कमाई

गौरव अपने यूट्यूब चैनल से हर महीना 10 लाख (अनुमानित) कमा लेते हैं। इसके अलावा नई कंपनियां उनको ढेर सारे नये गैजेट्स मुफ्त में प्रचार करने के लिए देती हैं। गौरव का कहना है कि जहां से भी ज्ञान मिले उसे तुरंत ले लेना चाहिए क्योंकि हम बहुत सारी बातें सीख सकते हैं। उनका मनपसंद शौक घूमना और पढ़ना है। उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन है

क्या है टेक्निकल गुरुजी (गौरव चौधरी) का सपना

गौरव बताते हैं कि वह अपना सारा ज्ञान दर्शकों को देना चाहते हैं।  वह कहते हैं कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है। जब भी कुछ नया सीखने का मौका मिले बस सीख लो। तकनीक कभी बेकार नही जाती है।

पुरस्कार

यूट्यूब की तरफ से गौरव चौधरी को सिलवर क्रिएटर अवॉर्ड और गोल्डन गेट अवार्ड दिया गया है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *