Biography

Kareena Kapoor Biography In Hindi – करीना कपूर का जीवनी

Kareena Kapoor Biography In Hindi – करीना कपूर का जीवन परिचय

Kareena Kapoor Biography In Hindi

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। सिनेमा जगत की फर्स्ट फैमिली की इस लाड़ली बेटी का प्यार का नाम या कहें निक नेम बेबो है। इनके पिता रणधीर कपूर और और मां बबिता ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म जगत को खूब रौशन किया। साल 2000 में करीना कपूर के फिल्मी सफर की शुरुआत ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से हुई। रिफ्यूजी में इन्हें अभिषेक बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया।

भोले-भाले अवतार के साथ एंट्री करने वाली ‘बेबो’ के बोल्ड अवतार को भी खूब पसंद किए गए। कभी खुशी कभी गम की ‘पू’ तो फिर ‘जीरो फिगर’ वाली करीना ने अपने पैर बॉलीवुड में कसकर जमा लिए। बड़ी बहन करिश्मा कपूर तब तक फिल्मों का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। लेकिन बेबो की एक्टिंग ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि कपूर खानदान की नसों में एक्टिंग दौड़ती है।

करीना कपूर

  • Full name – करीना कपूर
  • Born – 1980-09-21
  • Gender – Female
  • Occupation – actress, fashion designer
  • Nationality – Indian
  • Spouse – saif ali khan
  • Spouse(Dob) – 1970-08-16
  • Spouse(Sex) – Male
  • Child – taimur
  • Child(Dob) – 2016-12-20
  • Child(Sex) – Male
  • height – 1.65 m
Kareena Kapoor Biography in Hindi: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का जन्म मुंबई में 21 सितंबर 1980 को हुआ। करीना के पिता रणधीर कपूर भी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और डायरेक्टर रह चुके हैं। करीना की मां बबीता भी अपनी बेमिसाल एक्टिंग के कारण जानी जाती है। करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में उनका साथ दिया था बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने, अभिषेक बच्चन ने भी इसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था।
करीना कपूर बड़े पर्दे पर हर किरदार में दर्शकों को भाने लगीं। सिंपल और क्यूट एक्टिंग के साथ-साथ लोगों ने उनके बोल्ड अवतार को भी काफी सराहा। फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद करीना ने साबित कर दिया कि एक्टिंग कपूर खानदान के रग रग में बहता है। करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी अपने मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। करिश्मा का फिल्मी सफर जब समाप्त हुआ। तब करीना ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा और इस दौरान उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह करिश्मा से किसी भी मामले में कम नहीं है। भले ही करीना कपूर ने फिल्मी दुनिया में एक ऊंचाई तक पहुंच गई हूं लेकिन बावजूद इसके परिवार के साथ उनका लगाओ बेहतरीन है। रिपोर्ट के मुताबिक बहन करिश्मा और माता-पिता के साथ उनका विशेष लगाओ है।

साल 2012 में करीना कपूर ने अपने जीवन को एक नया आयाम देने का सोचा और इसी साल 16 अक्टूबर को उन्होंने पटौदी खानदान के इकलौते वारिस सैफ अली खान से शादी कर ली। शादी के बाद बॉलीवुड ने उन्हें एक नया नाम भी दिया जो है ‘सैफिना’। हालांकि यह सैफ अली खान की दूसरी शादी थी। लेकिन करीना कपूर के कारण इस शादी को मीडिया की काफी कवरेज मिली।
अंग्रेजी अखबार द वॉल स्ट्रीट ऑफ जर्नल में मशहूर कॉलमिस्ट रूपा सुब्रमण्यम ने इस शादी पर India’s “wedding and social event of the year” शीर्षक से एक आर्टिकल भी लिखा था।

हर जगह जितनी चर्चा करीना कपूर की शादी को ले कर रही। उतना ही करीना की प्रेगनेंसी भी हर जगह सुर्खियों में बनी रही। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर को काफी कवरेज मिलने लगा। शादी के 4 साल बाद यानी 2016 को 20 सितंबर के दिन करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम सैफ अली खान रखा ‘तैमूर अली खान’। इस नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ।
करीना कपूर के एक्टिंग के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन एक बात बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि एक्टर होने के साथ-साथ करीना कपूर एक शानदार डिज़ाइनर और लेखक भी हैं। करीना कपूर तीन किताबों के लिए को-ऑथर की भूमिका भी निभा चुकी हैं। जिनमें ऑटो बायोग्राफिकल मेमॉवयर और न्यूट्रिशन गाइड शामिल है। कपड़ों की बेहद ही जानी-मानी संस्था ‘ग्लोब्स’ के साथ मिलकर उन्होंने डिजाइनर कपड़ों की एक चेन की शुरुआत भी की है।
साल 2009 में करीना कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुचिता दिवाकर के साथ मिलकर खानपान और सेहतमंद स्वास्थ्य के लिए एक किताब लिखी जिसका नाम था। ‘Don’t Lose Your Mind, Lose Your Weight’ इस किताब को रेंडम हाउस पब्लिकेशन के द्वारा पब्लिश किया गया है। इसी किताब का फॉलोअप 2 साल बाद रिलीज किया गया। इस नए किताब का नाम रखा गया।  ‘Women and The Weight Loss Tamasha’। करीना का लिखने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने साल 2013 में रोचेल्ला पिंटो के साथ मिलकर एक और किताब लिख डाली। जोकि एक बायोग्राफी है, इस किताब का नाम है ‘The Style Diary of a Bollywood Diva’।
करीना कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई सारे सुपरहिट फिल्में दी है, जिनमें रिफ्यूजी, अशोका कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब भी मेट, थ्री इडियट्स, रावण, की एंड का, बजरंगी भाईजान और उड़ता पंजाब शामिल है। शादी होने और मां बनने के बाद लोगों को लगा कि करीना कपूर बॉलीवुड से दूर चली जाएंगी लेकिन आज भी गिने-चुने फिल्मों के माध्यम से ही लेकिन करीना ने अपने दर्शकों से अपना कनेक्शन जोड़ रखा है।
1.पिता का नाम (Father’s Name)रणधीर कपूर
2.माता का नाम (Mother’s Name)बबिता कपूर
3.दादा जी का नाम (Grandfather’s Name)राज कपूर
4.नाना जी का नाम (Maternal Grandfather’s Name)हरी शिवदासानी
5.चाचा का नाम (Uncle’s Name)ऋषि कपूर एवं राजीव कपूर
6.बहन का नाम (Sister’s Name)करिश्मा कपूर
7.पति का नाम (Husband’s Name)सैफ अली खान
8.बेटे का नाम (Son’s Name)तैमूर अली खान पटौदी
9.सास का नाम (Mother-in-law’s Name)शर्मीला टैगोर
10.ससुर का नाम (Father-in-law’s Name)मंसूर अली खान
11.ननद का नाम (Sister-in-law’s Name)सोहा अली खान एवं सबा अली खान

करीना कपूर का लुक (Kareena Kapoor Look)

1.ऊँचाई (Height)5 फीट 4 इंच
2.वजन (Weight)55 किलो ग्राम
3.आँखों का रंग (Eye Colour)हेज़ल हरा
4.बालों का रंग (Hair Colour)गहरा भूरा
5.शारीरिक बनावट (Figure Measurements)34-26-35
6.स्किन कलर (Skin Colour)गोरा

करीना कपूर की पसंद एवं नापसंद (Kareena Kapoor Khan Likes And Dislikes)

1.पसंद (Hobbies)पढ़ना, तैराकी करना और योगा
2.पसंदीदा हॉलीवुड फ़िल्म (Favourite Hollywood Film)ब्रेकफास्ट ऐट टिफ़नीज, कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ
3.पसंदीदा फ़िल्म बॉलीवुड की (Favourite Bollywood Film)आवारा, कल आज और कल, संगम, बॉबी
4.पसंदीदा खाना (Favourite Food)दाल, चावल, पास्ता
5.पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actors)राज कपूर और शाहरुख़ खान
6.पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actresses)काजोल, नर्गिस एवं मीना कुमारी
7.पसंदीदा रंग (Favourite Colour)काला और लाल
8.पसंदीदा फ़ैशन डिजायनर (Favourite Fashion Designer)मनीष मल्होत्रा
9.पसंदीदा परफ्यूम (Favourite Perfume)जीन पॉल गौल्तिएर्स क्लास्सिक्यु
10.पसंदीदा स्थान (Favourite Destination)लन्दन और स्विट्ज़रलैंड
11.गाड़ी (Car Collection)बीएमडब्लू 7 सीरिज, एलएक्स 470 एसयुवी

करीना कपूर विवादों में (Kareena Kapoor controversy)

फिल्मी दुनिया मे विवाद का पुराना रिश्ता होता है, करीना भी विवादों से नहीं बच पाई है उनसे जुड़े कुछ विवाद को नीचे प्रदर्शित किया गया है-

  1. सबसे ज्यादा चर्चा उनके और उनके बॉय फ्रेंड शाहिद कपूर की थी. जब एक बार एक एमएमएस मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमे उन दोनों को बहुत ही नजदीक आते हुए दिखाया गया था. बाद में इन दोनों का ब्रेक अप हो गया था और करीना कपूर ने कहा था कि अब वो दोनों साथ नहीं है, लेकिन भविष्य में वो फिर से एक अच्छे दोस्त बनेगें.
  2. अजनबी फ़िल्म की शूटिंग के द्वारान उनके और उस फ़िल्म की उनकी सहयोगी हिरोइन बिपासा बासु के साथ उनकी लडाई हुई थी, जिस वजह से लोगो के बीच ही करीना ने उन्हें काली बिल्ली कह कर बुलाया था, जिससे वे विवादों में आई.
  3. फिर उनके साथ विवादों में नाम जुड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मजाक का. जो उन्होंने सार्वजनिक रूप से उड़ाया था. करीना ने प्रियंका के उच्चारण का मजाक उड़ाया था, तब प्रियंका ने भी जवाब देते हुए कहा था कि ये मैंने वही से सीखा है जहाँ से उनके पति सैफ ने सीखा है.

करीना कपूर को मिले अवार्ड और उपलब्धियां (Kareena Kapoor awards list)

करीना ने कई अवार्ड जीते है, जिसमे राजीव गाँधी यंग एचीवर अवार्ड भी शामिल है. यह अवार्ड इन्हें सन 2005 में प्राप्त हुआ था. इसके अलावा उन्हें मिले पुरस्कार इस प्रकार हैं –

सालफ़िल्मअवार्ड
2004चमेलीफ़िल्म फ़ेयर स्पेशल जूरी अवार्ड, आईआईएफए अवार्ड साल की स्टाइल दिवा, बॉलीवुड फ़िल्म अवार्ड- क्रिटिक्स अवार्ड बेहतरीन महिला
2008जब वी मेटजी सीने पुरस्कार, गिल्ड अवार्ड बेहतरीन अभिनेत्री के लिए
2008जब वी मेटस्टारडस्ट अवार्ड, आईआईएफए का पुरस्कार साल की बेहतरीन अभिनेत्री लिए, फ़िल्म फेयर अवार्ड
2010कुर्बानस्टारडस्ट अवार्ड साल की बेहतरीन अभिनेत्री का
2010   –आईआईएफए का पुरस्कार साल की बेहतरीन अभिनेत्री लिए
2009   –स्टारडस्ट पुरस्कार, साल की महिला स्टाईल आइकॉन
2011बॉडीगार्डऑन स्क्रीन सबसे बेहतरीन और मनोरंजक जोड़ी का पुरस्कार
2001रिफ्यूजीफ़िल्म फेयर अवार्ड बेहतरीन महिला डेब्यू के लिए, जी सीने अवार्ड लक्स फेस ऑफ़ द इयर
2011हम परिवार हैफ़िल्म फेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
2007, 2005ओमकारा और देवफ़िल्म फेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए
2002   –जी सीने क्वीन का पुरस्कार,
2015सिघम रिटर्न्सलोकप्रिय बेहतरीन अभिनेत्री
2016बजरंगी भाईजान,लोकप्रिय बेहतरीन अभिनेत्री
2017की एंड कासबसे अच्छी अभिनेत्री के लिए बी4यू अरब व्यूहर्स चॉइस अवार्ड
2017उड़ता पंजाबसबसे अच्छी अभिनेत्री के लिए बी4यू अरब व्यूहर्स चॉइस अवार्ड

amazon

One thought on “Kareena Kapoor Biography In Hindi – करीना कपूर का जीवनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *