Biography

Remo D’Souza Biography in Hindi | रेमो डिसूजा जीवन परिचय

Remo D’Souza Biography in Hindi | रेमो डिसूजा जीवन परिचय

Remo D’Souza Biography in Hindi

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नर्तक , कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है।वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे।वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है।

जीवन परिचय
वास्तविक नामरमेश गोपी नायर
उपनामरेमो डिसूजा
व्यवसायअभिनेता, निर्देशक, कोरियोग्राफर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 39 इंच
-कमर: 31 इंच
-Biceps: 12 इंच
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि2 अप्रैल 1972
आयु (2017 के अनुसार)45 वर्ष
जन्मस्थानबेंगलुरु, भारत
राशिमेष
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरजामनगर, गुजरात, भारत
स्कूल/विद्यालयज्ञात नहीं
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयलागू नहीं
शैक्षिक योग्यताज्ञात नहीं
डेब्यूएक कोरियोग्राफर के रूप में : बॉलीवुड ड्रीम्स (1995)

एक निर्देशक के रूप में : एफ. ए. एल. टी. यू (फालतू) (2011)

एक अभिनेता के रूप में : अफलातून (1997)

परिवारपिता : गोपी नायर (वायु सेना अधिकारी)
माता : माधवियम्मा (गृहिणी)

भाई : गणेश गोपी (बड़ा)
बहन : 3 (बड़ी)

धर्मईसाई (हिन्दू धर्म परिवर्तन)
शौक/अभिरुचिडांस करना
विवादफिल्म एबीसीडी 2 के सेट पर धार्मिक भावनाओं के कारण मासांहार भोजन पर प्रतिबंध लगाने पर वह विवादों में रहे।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेतासलमान खान और ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
पसंदीदा डांसरमाइकल जैक्सन
पसंदीदा रंगकाला
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
गर्लफ्रेंड व अन्य मामलेलिज़ेल डिसूजा
पत्नीलिज़ेल डिसूजा (कॉस्ट्यूम डिजाइनर)
बच्चेबेटा : गेब्रियल डिसूजा और ध्रुव डिसूजा

बेटी : कोई नहीं

रेमो डिसूजा की पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल:-

रेमो डिसूजा का रियल नाम रमेश गोपी था, जिसे उन्होंने बाद में परिवर्तित कर लिया. जब रेमो ने डांस में अपना भविष्य बनाने का निर्णय किया तो वे अपनी पढाई को बिच में छोड़कर सपनोँ की नगरी मुंबई चले गयें. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इन्होने कभी कोई डांस की ट्रेनिग नहीं ली, परंतु वे हमेशा माइकल जैक्सन और उनके डांस स्टाइल को फॉलो करतें रहें. वे इसके लिए हमेशा माइकल जैक्सन को टीवी पर देखते थे, इन्होने जो भी सिखा वह केवल टीवी और विडियो के माध्यम से सिखा.जब इन्होने डांस को अपने करियर के रूप में चुना, तो इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस समय इनके पास दो वक्त के खानें तक के पैसे नहीं थे. एक समय जब वे अपने मित्र के साथ पेइंग गेस्ट रहते थे, तो उनके पास किराये के पैसे नहीं थे, तो वे अपने मित्र को कुछ दिनों में वापस आने का कहकर घर से चले गये. और इस समय इन्होने 2 राते बांद्रा स्टेशन पर बिना खानें के गुजारी. जल्द ही इन्होने सुपर ब्रैट्स नाम से डांस क्लास स्टार्ट की, और फिर अपने अन्य तीन मित्रो की मदद से इन्होने इसकी और 2 ब्रान्चेस खोलीं. इसके बाद इन्होने अपनी जिंदगी में 6 महीने तक कड़ा संघर्ष किया, जिसमें इनकी माँ ने इनका सपोर्ट किया. और इतने कठिन परिश्रम के बाद रेमो आज इस मुकाम तक पहुँच पाये है. अभी इनकें तीन इंस्टिट्यूट मुंबई, अँधेरी और बोरीवली में है.

रेमो डिसूजा का करियर:-

रेमो को पहचान आल इंडिया डांस कॉम्पिटीशन के जरिये मिली. इस डांस कम्पटीशन में रेमो और उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया था और इसी के बाद अहमद खान (जो कि एक प्रसिद्ध कोरयोग्राफर है) ने इन्हें नोटिस किया और इनका ऑडिशन लिया. इन्हें अहमद खान ने सर्वप्रथम रंगीला मूवी के लिए गाना कोरयोग्राफ करने का मौका दिया था. इसके बाद इन्होने  लगभग 1 साल अहमद खान के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया.अनुभव सिन्हा ने रेमो को सोनू निगम के एल्बम दीवाना में मौका दिया और जो कि एक हिट एल्बम था. फिर रेमो ने अनुभव सिन्हा के साथ कई विडियो में काम किया.  रेमो डिसूजा को बॉलीवुड में इनका पहला ब्रेक फिल्म “दिल पे मत ले यार” से मिला, परंतु इस मूवी को बड़े पर्दे पर इतनी सफलता नहीं मिल सकीं. इन्हें बॉलीवुड़ में अगला ब्रेक अनुभव सिन्हा के ही द्वारा फिल्म “तुम बिन” में दिया गया, परंतु यह फिल्म भी हिट नहीं रहीं. फिर कांटे फिल्म का गाना “इश्क समुंदर” इनकी कोरियोग्राफी करियर का हिट साबित हुआ और फिर यहाँ से इनके करियर ने नई दिशा लीइस सफलता के बाद रेमो ने इंटरनेशनल लेवल पर काम कियें और कई प्रोजेक्ट जैसे “मारीगोल्ड” (2007), अदनान सामी के साथ “लेट्स गो मुंबई सिटी” और माइकल जैक्सन की बहन के साथ काम किया. अब तक इन्होने बॉलीवुड में लगभग 150 से ज्यादा फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया हैं

रेमो एक निर्देशक रूप में:-

रेमो ने केवल कोरियोग्राफी तक सीमित ना रहकर कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी किया. नीचें इनके द्वारा निर्देशित फ़िल्मों की जानकारी टेबल में दी गयी है .

फिल्म का नामसाल कलाकार निर्माता 
फालतू2011अर्शद वारसी, रितेश देशमुख, जेकी भगनानी, पूजा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल, अंगद बेदीवाशु भगनानी
एबीसीडी – एनी बड़ी केन डांस2013प्रभु देवा, गणेश आचार्य, मेनोन, लौरेन, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे, सलमान युसुफ्फ़ खानसिद्धार्थ रॉय कपूर, रोंनी स्क्रेववाला
एबीसीडी- 22015प्रभु देवा, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, लौरेन, राघव जुयाल, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडेसिद्धार्थ रॉय कपूर,
अ फ्लाइंग जेट2016टाइगर श्रॉफ, जैकलिन, नाथन जोन्सएकता कपूर, शोभा कपूर
रेस-32018सलमान खान, बॉबी देयोल, अनिल कपूर, जैकलीन, डेज़ी शाह, साकीब सलीमसलमान खान

रेमो निर्माता के रूप में:-

साल 2014 में रेमो ने बॉलीवुड़ में निर्माता के रूप में भी खुद स्थापित किया. हालाँकि अब तक वे इस फील्ड में केवल दो फिल्में डीओंए डेथ ऑफ़ अमर (DOA Death Of Amar) और नवाबजादे बना पाये है. आगे आने वाले समय में हम इनकी और भी फिल्में देख पायेंगे.

रेमो एक अभिनेता के रूप में:-

रेमो डिसूजा ने कई फिल्मो में अभिनय भी किया है, हालाँकि इस रूप में उन्हें सफलता कम ही मिली, परंतु फिर भी इन्होने अफलातून, मीनाक्सी : अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज, एबीसीडी एनी बड़ी केन डांस, एंटरटेनमेंट और एबीसीडी 2 आदि फिल्मों में अभिनय किया हैं.

रेमो कोरियोग्राफर के तौर पर:-

रेमो को सर्वाधिक सफलता एक कोरियोग्राफर के रूप में ही मिली, और उनका इनबिल्ट टैलेंट भी इसी फिल्ड में था. अब तक एक कोरियोग्राफर के रूप में इन्होने लगभग 150 गानों का निर्माण किया हैऔर इसी के द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये. इनकी कोरियोग्राफी में धूम, एक खिलाडी एक हसीना, नाम गूम जायेगा, 36 चाइना टाउन, जय हो, 2 स्टेट्स, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में कई सफल गानों को तैयार किया गया है.

रेमो डिसूजा में टीवी पर जज के तौर पर कार्यक्रम:-

रेमो को पहचान टीवी पर डांस कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में मिली, परंतु बाद में इन्होने कई कार्यक्रमों को जज भी किया. नीचें रेमो द्वारा जज किये गयें कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से टेबल के रूप में दी गईं है.

शो का नामप्रसारण का चैनलकार्यक्रम के अन्य जज
डांस इंडिया डांस (सीजन 1,2,3)जी टीवीगीता कपूर, टेर्रेंस लेविस
झलक दिखला जा (सीजन 4 और 5,6,7)सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़नमाधुरी दीक्षित नेने, मलाइका अरोरा खान, करण जौहर
डांस के सुपर स्टारजी टीवीशिआमक दावर
डांस प्लस (सीजन 1,2,3)स्टार प्लसधर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, शक्ति मोहन, सुमित नागदेव
डांस चैंपियनस्टार प्लसटेर्रेंस लेविस

रेमो डिसूजा के अवार्ड्स:-

रेमो डिसूजा ने अपने करियर में अब तक कई अवार्ड्स जीते, इनमें से अधिक्तर कोरेओग्राफी की फील्ड में है. इनकी कोरेओग्राफी के लिए इन्हें अब तक जी सिने अवार्ड्स, स्क्रीन अवार्ड्स, इंटरनेशनल फिल्म अकादमी अवार्ड, प्रोडूसर गाइड फिल्म अवार्ड्स, स्टार डस्ट अवार्ड्स, नेशनल फिल्म अवार्ड्स, फिल्म फेयर अवार्ड्स आदि मिल चुके है. इसके अलावा इन्हें इनकी फिल्म एबीसीडी-2 के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट की तरफ से मोस्ट एंटरटेनिंग सोशल फिल्म का अवार्ड भी मिल चूका है.

रेमो डिसूजा से जुड़े विवाद:-

वैसे तो रेमो एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान है और ये जहाँ तक संभव हो विवादों से दुर ही रहने का प्रयास करते है. इनके अब तक के करियर में कोई विवाद सामने भी नहीं आया है. परंतु हाल ही में 7-8 मार्च को रेमो और इनकी पत्नी ने फोन पर मिल रही धमकियों के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराइ है. इनके मुताबिक इन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. वैसे असल में यह धमकी फिल्म निर्माता सत्येंद्र त्यागी की तरफ से दी गयी है, जिनके नाम पर अब अरेस्ट वारेंट निकल चुका है. बताया जा रहा है कि यह विवाद इनकी फिल्म डेथ ऑफ़ अमर के चलते हुआ है.

Best Cloud Hosting Buy Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *