Biography

Varun dhawan biography in hindi – वरुण धवन का जीवन परिचय

Varun dhawan biography in hindi – वरुण धवन का जीवन परिचय

Varun dhawan biography in hindi

वरुण धवन का जीवन परिचय, Varun Dhawan Biography in Hindi, भारतीय फिल्म अभिनेता वरुण धवन का जन्म 24 अप्रेल 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अगर बॉलीवुड फिल्म ऐक्टर वरुण धवन की पारिवारिक जीवन की बात करे तो ये अपना जन्मदिन हर साल बड़ी धूम-धाम से अपने परिवार के साथ मनाते है। इनके पिता का नाम डेविड धवन है, जो कि एक फिल्म डारेक्टर है और पंजाबी फैमिली से बिलोंग करते है। वरुण की माँ का नाम करुणा धवन है और इनके एक बड़े भाई रोहित धवन है, जो एक फिल्म डारेक्टर है और बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के लिए काम करते है।वरुण धवन ने 2010 में अपने करियर की सुरूआत सहायक फ़िल्म निर्देशक के रूप में करन जौहर के साथ फ़िल्म ‘माइ नेम इज़ ख़ान’ से की।वरुण ने 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत की। यह फ़िल्म सूपरहिट रही और वरुण के अभिनय को।काफी सराहा गया। इसमें उनके शानदार अभिनय लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।इसके बाद वरुण 2014 ने करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट के साथ अभिनय किया। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया साथ ही दर्शको ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को काफी पसंद किया और फिल्म सफल रही।

वरुण धवन का संक्षिप्त जीवन परिचय 

पूरा नामवरूण धवन
निकनेमपप्पू
शारीरिक परिचय
लंबाई175 सेंमी
वजन78 किग्रा
शरीरछाती 40 इंच, कमर 32 इंच
आंख का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्म14 अप्रैल 1987
उम्र29 साल (2016)
जन्मस्थानमुंबई
राशितुला
राष्ट्रीयताभारतीय
स्कूलबॉम्बे स्कॉटिश स्कूल
कॉलेजनॉटिंगघम ट्रेट यूनिर्वसिटी
शैक्षाणिक योग्यताबिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक
डेब्यूस्टूडेंट ऑफ द ईयर
शौकनृत्य, तैरना और पढ़ना
पसंदीदा चीजें
मनपसंद खानानन्दो का चिकेन, मीठा दही
मनपसंद अभिनेतागोविन्दा
मनपसंद हिरोईनप्रियंका चोपड़ा, प्रिटी जिंटा, एजेंलिना जोली
मनपसंद फिल्मेंकागज के फूल, गाईड, कुछ कुछ होता है, रंग दे बसन्ती, राजा बाबू
मनपसंद गीतयाद आ रही है (लव स्टोरी 1981)
मनपसंद खेलफुटबाल
मनपसंद रंगलाल और काला
मनपसंद परफ्यूमगुच्ची
मनपसंद रेस्तरांशिवसागर
मनपसंद कारऑडि 7
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म कैरियर की शुरुआत 2012 में करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की, इस फिल्म में इनके सहयोगी कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और महेश भट्ट की सुपुत्री आलिया भट्ट थी. वरुण ने इस फिल्म मे एक कॉलेज स्टूडेंट रोहित नन्दा और बड़े व्यापारी के बेटे की भूमिका निभायी जिसका अपने पिता से बिल्कुल ही नहीं बनती और दोस्तो से भी स्कूल की प्रतियोगिता के लिए अनबन हो जाती है. खट्टी मीठी दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर भी थे. करन जौहर की इस फिल्म ने बढ़िया व्यवसाय किया और इस फिल्म में काम करने वाले तीनों कलाकार अब बॉलीवुड के स्थापित कलाकार बन गये हैं.

  • मैं तेरा हीरो

वरुण ने 2014 में बालाजी मोशन पिक्चर्स की, पिता डेविड धवन के निर्देशन की फिल्म ‘मैं तेरा हिरो’ में काम किया, यह तेलगू फिल्म कांदीरेगा का रिमेक थी. इस फिल्म में वरुण मनचले श्रीनाथ सीनू प्रसाद की भूमिका में थे जो कि पूरी तरह से एक शरारती छात्र था. इस फिल्म में इनके साथ दो हीरोईन थी, ईलियाना डी क्रुज और नर्गिस फाकरी. साथ में अनुपम खेर और सौरभ शुक्ला का महत्वपूर्ण किरदार था. इस फिल्म में कॉमेडी टाईमिग के कारण गोविन्दा और डेविड धवन की जोड़ी याद आ गयी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

  • हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

वरुण, 2014 में करन जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ मे आलिया भट्ट के साथ नजर आये, यह फिल्म दिलवाले दुल्हिनिया ले जायेंगे के प्रति एक ट्रिब्युट था. इस फिल्म में भी ये एक मनचले लड़के कि भूमिका में थे जिसका नाम राकेश हम्प्टी शर्मा रहता है, कई महिलाओं के साथ इनका संबंध रहता है और अंत में दिल सही जगह आकर आलिया पर अटक जाता है. इंडिया टूडे के रोहित खिलनानी ने वरूण के बहुमुखी प्रतिभा के लिए और इस फिल्म में उनके अभिनय को लेकर सराहाना की. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने काफी कमाई की और इस फिल्म के संगीत का ऑडियो कैसेट भी काफी बिका.

  • बदलापुर

श्रीराम राघवन की आपराधिक मनोभुम फिल्म ‘बदलापुर’ एक बदले की कहानी पर आधारित है, जहाँ वरुण अपनी पत्नी और बच्चे के कातिल से 15 साल बाद प्रतिशोध लेते हैं. इस फिल्म में काम करना वरूण के कैरियर के लिए काफी मानक रहा, क्रिटिक्स से लेकर आम दर्शकों नें इस फिल्म को बहुत सराहा. फिल्म क्रिटिक राजा सेन ने कहा कि इस फिल्म में वरुण ने अपनी पिछली फिल्मों से हटकर एक गंभीर किरदार को निभाया और कई बार कई चीजें इनकी आँखों से जाहिर होती है. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर के लिए नामांकित भी किया गया.

  • एबीसीडी – 2

अगली फिल्म भी वरूण के लिए अलग हटकर थी. श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में वरूण ने सुरेश मुकुंद की भुमिका निभायी, जो सही जीवन में एक डांसर है. यह फिल्म 2012 के इंटरनेशनल हिपहॉप विजेता के उपर बनाई गई. एक डान्सर जो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मुंबई के कस्बे से बाहर निकलता है और इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाता है. इस फिल्म में प्रभु देवा भी थे, एवं और भी कई नये डांसर को कास्ट किया गया था. रेमो डिसूजा की ये दूसरी फिल्म भी क्रिटिक्स की आलोचना के बाद हिट साबुत हुई और वरुण इस फिल्म से स्टार पावर के रूप में माने जाने लगे.

  • दिलवाले

वर्ष 2015 में इन्होने बॉलीवुड के सरताज शाहरुख ख़ान और काजोल की फिल्म दिलवाले में काम किया. हालंकि इस फिल्म के मुख्य किरदार शाहरूख और काजोल थे पर वरूण ने खुद को भी नोटिस करवाया. रोहित शेट्टी के इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की.

  • ढिसूम

वर्ष 2016 में अपने भाई रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ढिशूम में जॉन अब्राहम के साथ काम किया. यह एक्शन फिल्म थी और इस फिल्म में इनका किरदार जुनैद अंसारी पुलिस इसपेक्टर का था. एडवेंचर और एक्शन से भरी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यवसाय ही कर पाई.

वरुण धवन की आने वाली फिल्में (Varun Dhawan upcoming Movies)

इसके बाद साल 2017 में वरुण की आने वाली फिल्म है ‘बद्रीनाथ की दुलहनिया’ में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें इन्होने बद्रीनाथ की भूमिका अदा की है और इस फिल्म मे एक बार फिर से इनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी. यह फिल्म भी शशांक खैतान के निर्देशन मे बनी है. इसके अलावा अपने पिता की जुड़वा -2 में भी वे काम कर रहे हैं.

वरुण धवन के द्वारा किये अन्य कार्य ( Varun Dhawan Other work)

वरूण काफी सक्रिय हैं, अगर फिल्मों की सुटिंग ना हो तो वो कुछ ना कुछ करते रहते है. साल 2013 में इन्होने आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर एक अवार्ड शो को भी संचालित किया. आयुष्मान खुराना की जीवनी को पढ़े. इस संचालन को काफी प्रशंसा मिली थी. इसके बाद बाढ़ पीड़ितो के लिए एक आयोजन किया गया था जिसमें आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर, श्रद्धा कपूर और हूमा कुरेशी ने भी भाग लिया था.

वरुण धवन की व्यक्तिगत जीवन (Varun Dhawan Personal life)

वरूण के एक बड़े भाई रोहित धवन है, और वो भी फिल्म निर्देशक हैं. वरूण का नाम दो लड़कियों के साथ मीडिया में सुर्खियों में रहा है. आरंभ में आलिया के साथ संबंध की चर्चा रही थी पर आलिया ने मना कर दिया. फिर एक मॉडल के साथ भी इनके संबंध पर मीडिया ने अफवाह फैलाई थी। आलिया भट्ट के जीवन के बारे मे पढ़े.

 अवार्ड और सम्मान (Varun Dhawan Awards and Honors)

वर्षफिल्मपुरस्कारश्रेणी
2013स्टूडेंट ऑफ द ईयरलायन्स गोल्ड अवार्डबेस्ट डेब्यू (मेल)
2013स्टूडेंट ऑफ द ईयरस्टारडस्ट अवार्डब्रेकथ्रु परफार्मेस अवार्ड (मेल)
2014हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनियास्टारडस्ट अवार्डबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2014हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनियास्टार गिल्ड अवार्डबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015मैं तेरा हीरोआइफा अवार्डबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015मैं तेरा हीरोस्टार गिल्ड अवार्डबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015बदलापुरबिग स्टार एंटरटेनमेन्ट अवार्डबेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल
2016ढिसुमस्टार स्क्रीन अवार्डबेस्ट कॉमेडियन

sabdekho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *