Biography

Irrfan Khan Biography in hindi – इरफान खान का जीवन परिचय

Irrfan Khan Biography in hindi – इरफान खान का जीवन परिचय

Irrfan Khan Biography in hindi

इरफान खान का जन्म जयपुर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। खान की माँ, बेगम, टोंक हकीम परिवार से थीं, और उनके पिता, स्वर्गीय जागीरदार, टोंक जिले के पास खजुरिया गाँव से थे और एक टायर का व्यवसाय चलाते थे। वह अपनी एम। ए। की डिग्री के लिए अध्ययन कर रहे थे, जब उन्होंने 1984 में नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) में एक फेलोशिप प्राप्त की। 1987 में स्नातक होने के बाद, वे मुंबई चले गए। खान के पास भारतीय सिनेमा में उनके लगातार उत्कृष्ट काम के क्रेडिट की एक लंबी सूची है, लेकिन उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में बदलाव किया है।

Profile:-

नाम: साहबजादे इरफान अली खान
एक और नाम: इरफान खान
जन्म: 7 जनवरी, 1967
स्टार साइन: मकर
जन्म स्थान: जयपुर, राजस्थान, भारत
ऊँचाई: 6 फीट
शिक्षा: National School of Drama
पेशा: अभिनेता
नागरिकता: भारतीय
भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
धर्म मुस्लिम

Family:-

जीवनसाथी: सुतापा सिकदर (23 फरवरी 1995)
माता-पिता: साहबज़ादे यासीन अली खान, सईदा बेगम
बेटा: बाबुल

इरफ़ान खान कैरियर:-

NSD में पढाई पूरी करने के बाद इरफ़ान खान ने मुम्बई का रुख किया। शुरुआती दिनों में इरफ़ान खान ने टेलीविजन सीरियल से अपनी अभिनय की शुरुआत की। चाणक्य, भारत-एक ख़ोज, सारा जहाँ हमारा, बनेगी अपनी बात, श्रीकांन्त, अनुगूँज, स्टार बेस्टसेलर और स्पर्श जैसे सफल सीरियल में काम किया। इसके अलावा देवकी नन्दन खत्री के उपन्यास पर आधारित टीवी इतिहास की सबसे बड़ी सीरियल चन्द्रकान्ता में एक अहम् क़िरदार निभाया था। के. के. मेनन अभिनीत डर टीवी सीरियल में मुख्य विलन का किरदार निभाया।
इरफ़ान खान को कुछ ही समय बाद लगने लगा की वो सीरियल में काम करने के लिए नहीं बने। तब इरफ़ान फिल्मों में काम के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हो गए। सन 1988 में मीरा नायर ने अपनी फिल्म सलाम बॉम्बे में एक कैमिया रोल का ऑफर किया। इस फिल्म से इरफ़ान खान को काफ़ी उम्मीद थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तब उनका रोल ही फिल्म से काट दिया गया। इस घटना से इरफ़ान खान काफी हतास हो गए। कई सालों तक इरफ़ान छोटे-मोटे फिल्मों में काम करते रहे। इरफ़ान खान के जीवन में बड़ा बदलाव उनकी 2001 में आई आसिफ कपाड़िया अभिनीत ब्रिटिश फ़िल्म ‘द वॉरियर’ से हुई। इस फिल्म ने BAFTA सहित कई अंतरास्ट्रीय पुरुष्कार जीते। इरफ़ान खान को अंतरास्ट्रीय पहचान दी। 2003-04 में शार्ट फिल्म ‘रोड टू लद्दाख’ में  अभिनय के लिए कई इंटरनेशनल अवॉर्ड मिले। इसी साल इरफ़ान को ‘मक़बूल’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने इरफ़ान खान को भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में पूरी तरह स्थापित कर दिया। मकबूल में इरफ़ान द्वारा निभाए गए किरदार की जम के तारीफ की गई।2005 में इरफ़ान में पहली बार मुख्य अभिनेता का किरदार ‘रोग’ फिल्म में निभाने को मिली। इस फिल्म में इरफ़ान की डायलॉग डिलीवरी की काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद इरफ़ान ने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। हासिल में इरफ़ान खान को खलनायक की भूमिका के लिए बेस्ट  विलन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद इरफ़ान खान ने कई हिंदी और तेलगु फिल्म में खलनायक की भूमिका अदा की जिसे काफी पसंद किया गया। 2008 में ऑस्कर से सम्मानित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में पुलिस इस्पेक्टर के अहम् किरदार में इरफ़ान नजर आये। इतना ही नहीं स्पाइडर मैन सीरीज और जुरासिक पार्क सीरीज जैसे हॉलीवुड फिल्मों में काम कर के न सिर्फ इरफ़ान ने अपनी पहचान बनाई बल्कि वो मुकाम बनाने में कामयाब हुए जो आजतक कोई भी बॉलीबुड स्टार नहीं बना पाए। सन 2012 में आई तिग्मांशु धुलिया की फिल्म पान सिंह तोमर ने इरफ़ान खान के फ़िल्मी कैरियर को अलग ऊंचाई प्रदान की। इस फिल्म ने बॉलीबुड इंडस्ट्रीज को एक नई राह दी। लोगों से जुड़ी सच्ची कहानियाँ पर आधारित बायोग्राफी बनाने की। बॉक्स ऑफिस पर पान सिंह तोमर ने कई रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ पुरस्कारों पर भी पान सिंह तोमर ने कब्ज़ा कर लिया। लंचबॉक्स फिल्म के लिए भी इरफ़ान खान को BAFTA और CANNES FILM में बेस्ट एक्टर के लिए नामांकित किया गया। पिंकू, हैदर, हिंदी मीडियम, तलवार, जज़्बा, करीब-करीब सिंगल जैसे सफल फिल्मों में काम किया। सन 2011 में भारत सरकार की तरफ से इरफ़ान खान को  पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।इतना ही नहीं फिल्म पान सिंह तोमर के लिए इरफ़ान खान को ६०वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से सम्मानित किया गया। लेकिन 2018 में एक अनाम बीमारी ने इरफ़ान खान को जकड़ लिया। इसके इलाज के लिए इरफ़ान खान करीब दो सालों से इंग्लैंड में है। हम आशा करते है की वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर और कई बेहतरीन फिल्मों में काम करें।
संख्याधारावाहिकों के नाम
1चाणक्य
2भरत एक खोज
3साराजहां हमारा
4बनेगी अपनी बात
5चंद्रकांत
6श्रीकांत
7स्टार बेस्टसेलर्स
8मानो या ना मानो

इरफ़ान खान फ़िल्मोग्राफ़ी:-

वर्षफ़िल्मवर्षफ़िल्म
1988सलाम बॉम्बे2007अ माइटी हार्ट
1989कमला की मौत2007पार्टीशन
1990चाणक्य2007मेरीडीयन
1990दृष्टि2007माइग्रेशन
1991एक डॉक्टर की मौत2008भोपाल मूवी
1994वादे इरादे2008स्लमडॉग मिलियनेयर
1997प्राइवेट डिटेक्टिव2008क्रेजी 4
1998सच अ लौंग जर्नी2008देहली 6
1998बड़ा दिन2008रोड टू लद्दाख
2000घात2008संडे
2001द वॉरियर2009एसिड फैक्ट्री
2001कसूर2009बिल्लू बारबर
2002काली सलवार2009न्यूयॉर्क
2002गुनाह2010राईट या राँग
2002बोकशू द मिथ2010हिस्स
2002प्रथा2010नोक आउट
2003मकबूल2011ये साली ज़िन्दगी
2003हासिल2011सात खून माफ़
2003द बाइपास2011थैंक यू
2003धुंध2012पान सिंह तोमर
2003फुटपाथ2012लाइफ ऑफ़ पाई
2003सुपारी2012द अमेज़िंग स्पाइडरमैन
2004शैडो ऑफ टाइम2013लंचबॉक्स
2004आन2013साहेब, बीबी और गैंग्स्टर रिटर्न
2004चरस2013डी-डे
2005दुबई रिटर्न2014गुंडे
2005रोग2014हैदर
2005बुलेट2015क़िस्सा
20057½ फेरे2015पिंकू
2005चेहरा2015जुर्रासिक वर्ल्ड
2005चॉकलेट2015तलवार
2005गरम2015जज़्बा
2006द नेमसेक2016द जंगल बुक
2006द किलर2016मदारी
2006यूँ होता तो क्या होता2017हिंदी मीडियम
2006सैनिकुडु2017ब्लैकमेल
2006सिर्फ़ २४ घंटे2017करीब करीब सिंगल
2006मिस्टर १००%2018कारवाँ
2007लाइफ़ इन अ… मेट्रो2020अँग्रेजी मीडियम

इरफान खान को मिले पुरस्कार :-

                  इरफान खान को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री अवार्ड दिया जा चुका है. ये अवार्ड इन्हें साल 2011 में दिया गया था, ये अवार्ड इन्हें                        बॉलीवुड में किए गए इनके कार्यों के लिए दिया गया था.

  • इस अभिनेता को इनका पहला फिल्मफेयर खिताब नेगेटिव किरदार के लिए दिया गया था और ये खिताब इन्हें साल 2003 में ‘हासिल’ मूवी के लिए मिला था.
  • साल 2007 में खान को ‘लाइफ इन मेट्रो’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था. ये अवार्ड इन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए दिया गए था और इसी फिल्म के लिए इन्हें 2008 में IIFA पुरस्कार भी दिया गया था.
  • साल 2012 में इरफान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था और इन्हें ये अवार्ड इनकी फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लिए दिया गया था. इस फिल्म के लिए इरफान को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी मिल चुका है.
  • साल 2013 में इरफान खान को उनकी मूवी लंच बॉक्स के लिए दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, एशिया प्रशांत फिल्म समारोह और एशियाई फिल्म समारोह में अवार्ड दिए गए थे.
  • स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए इरफान को सेंट्रल ओहियो फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन की और से सर्वश्रेष्ठ एन्सेबल अवार्ड दिया गया था. वहीं पीकू फिल्म के लिए भी इरफान मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया था.
  • मूवी ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान ने राज नाम के व्यक्ति का रोल किया था और इस रोल के लिए इन्हें हाल ही में फिल्मफेयर में बेस्ट ऐक्टर का खिताब दिया गया है.

इरफान खान से जुड़े विवाद:-

साल 2016 में बकरा ईद को लेकर इन्होंने एक बयान दिया था और अपने बयान में इरफान ने कहा था कि ‘बकरों की कुर्बानी देना सही नहीं है. पहले बकरों की कुर्बानी इसलिए दी जाती थी क्योंकि हम पहले जानवरों पर निर्भर रहते थे और ये हमारा भोजन हुआ करते थे. उस वक्त इनकी कुर्बानी देने का मतलब होता था कि लोग अपने खाने की कुर्बान दे रहे है. लेकिन अब लोग दुकानों से इन्हें खरीदते हैं, इनकी हत्या कर देते हैं और इस हत्या को कुर्बानी कहा जाता है. ऐसे स्थिति में हम इसको सच्ची कुर्बानी कैसे कहे सकते हैं?’. इरफान के इस बयान पर कई मुस्लिम संगठन ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि इन्हें अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए ना की धार्मिक रिवाजों पर बयान देना चाहिए. वहीं अपनी इस आलोचना पर इरफान ने एक ट्विट करके कहा था कि ईश्वर का शुक्रिया है कि मैं धार्मिक ठेकेदारों द्वारा संचालित देश में नहीं रहता हूं.

इरफान खान की सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारी :-

  • इंस्टाग्राम और फेसबुक में इरफान के फॉलोअर- इंस्टाग्राम में इरफान खान के इस वक्त कुल 139k (हजार) फॉलोअर हैं और अभी तक इनके इंस्टाग्राम अकाउंट में इन्होंने कुल 71 फोटो पोस्ट किए हुए हैं. इरफान के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम irrfan है. वहीं फेसबुक में इरफान खान के फॉलोअर  की संख्या कुल 30 लाख के करीब है.
  • इरफान का ट्विटर अकाउंट- इरफान खान ने अपने इस अकाउंट में कुल 422 फोटो और वीडियो शेयर किए हुए हैं. इन्होंने अपना ये ट्विटर अकाउंट साल 2012 में बनाया था और इस वक्त ट्विटर में इरफान खान को 1.95 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है.

इरफान खान से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें :-

  • पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे- इरफान खान ने कभी- भी एक अभिनेता बनने का सपना नहीं देखा था और कहा जाता है कि वो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. लेकिन इरफान की किस्मत में कुछ और ही लिखा हुआ था और आज वो क्रिकेटर की जगह एक अभिनेता बन गए हैं.
  • अपने नाम में जोड़ा ‘R’- इरफान खान अंग्रेजी में अपने नाम को Irfan की जगह Irrfan लिखते हैं. कई लोगों को लगता है कि अंकज्योतिष के कारण इरफान ने अपने नाम में एक और ‘R’  जोड़ा है. लेकिन इरफान का कहना है कि उन्हें अपने नाम में ‘R’ का साउंड अच्छा लगता है. इसलिए इन्होंने अपने नाम में एक और ‘R’ जोड़ा दिया था.
  • खान नाम के चलते हुए परेशानी- इरफान खान के नाम के पीछे खान लगने के चलते इन्हें दो बार अमेरिका के एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था और कई देर तक पूछताछ करने के बाद इन्हें जाने दिया गया था.
  • ऑस्कर विजेता फिल्मों में किया है काम – स्लमडॉग मिलियनेयर और लाइफ ऑफ पाई फिल्म ने कई ऑस्कर अवार्ड जीते हैं. इन दोनों मूवी में इरफान खान ने काम किया हुआ है और इसी के साथ इरफान भारत के पहले ऐसे अभिनेता हैं जो दो ऑस्कर विजेता मूवी हिस्सा का रहे हैं.
  • इरफान खान की संपत्ति की जानकारी – इरफान खान एक फिल्म करने के लिए 12 से 14 करोड़ रुपए लिया करते हैं. मुंबई में इरफान का अपना एक फ्लैट है जिसमें ये अपने परिवार के साथ रहते हैं. इस फ्लैट की कीमत 2.5 करोड़ रुपए है. इरफान के पास कुल चार गाड़ियां भी है. इरफान किसी भी ब्रांड का हिस्सा बनने के लिए कम से कम 3 करोड़ रुपए लिया करते हैं. इस वक्त इनके पास कुल 80 करोड़ रुपए के करीब की संपत्ति मौजूद है.

गंभीर बीमारी से हैं ग्रस्त:-

अभी हाल ही में इस अभिनेता के बीमार होने की खबर सामने आई है और खबरों के मुताबिक इन्हें कोई खतरनाक बीमारी हुई है. इरफ़ान ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्हें न्यूरो एंड्रॉन ट्यूमर (NeuroEndocrine Tumour) नामक बीमारी है.इरफान ने पहले भी एक ट्विट करके कहा था कि वो वक्त आने पर अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी दे देंगे. कहा जा रहा है कि कुछ दिनों के अंदर ये अपना इलाज करवाने के लिए मुंबई से बाहर जा सकते हैं.इरफान के बीमार होने की खबर से इनके फैन्स को काफी धक्का पहुंचा है और हर कोई इनके सही होने की कामना कर रहा है. वहीं हम भी आशा करते है कि इरफान जल्दी ही सेहतमंद हो जाए और एक बार फिर अपने अभिनय से हम सबका मनोरंजन करें. इरफ़ान की अल्गली फिल्म ब्लैकमेल 6 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है.

Best Cloud Hosting Buy Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *