Biography

Virat Kohli Biography In Hindi – विराट कोहली का जीवन

Virat Kohli Biography In Hindi – विराट कोहली का जीवन

Virat Kohli Biography In Hindi

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी फैमिली में हुआ | इनके पिता का नाम प्रेम कोहली है जो की एक क्रिमिनल लॉयर है और इनकी माता का नाम सरोज कोहली है जो की एक housewife है |विराट के एक भाई ओर एक बहन है तीनो भाई बहन में विराट सबसे छोटे है इनके भाई का नाम विकास कोहली है ओर बहन का नाम भावना कोहली है |विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट बहुत प्रिय है आपको यह जानकर हैरानी होगी की विराट जब 3 वर्ष के थे तब से उन्हें क्रिकेट प्रिय है | विराट के पिता उनकी इस दिलचस्पी को अच्छे से समझा उनके पिता ही उन्हें बचपन में हर रोज क्रिकेट खिलने ले जाते थे |विराट ने विशाल भारती स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और इनके पिता जी की मृत्यु दिसम्बर 2006 में हुई और वो पेशे से वकील थे कोहली की शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हुई (11 दिसम्बर 2017 को शादी हुई) |

विराट कोहली की शादी :-

विराट कोहली ( VIRAT KOHLI ) की शादी दिसंबर 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ANUSHKA SHARMA के साथ इटली में हुई थी KOHLI अपने लुक के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। बड़ी मात्रा में फैन विराट के लुक को फोलो करते हैं। यही नहीं विराट अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर नज़र आते हैं।

विराट कोहली का जीवन परिचय हिंदी में :-

नाम ( Name ) – विराट

पूरा नाम ( Full Name ) – विराट प्रेम कोहली

जन्म ( Born ) – 5 नवम्बर 1988

जन्म स्थान – ( Birthplace ) – दिल्ली

निकनेम ( Nickname ) – चीकू

राशि ( Zodiac ) – वृश्चिक

माता( Mother ) – सरोज कोहली

पिता ( Father ) – प्रेमजी कोहली

भाई ( Brother ) – विकास

बहन ( Sister ) – भावना

पत्नी ( Wife )  – अनुष्का शर्मा ( बॉलीवुड अभिनेत्री )

धर्म ( Religion ) – हिन्दू

शिक्षा ( STUDY )– 11 ग्यारवी कक्षा

स्कूल ( SCHOOL ) – सेवियार कान्वेंट सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, पश्चिम विहार, दिल्ली

टेस्ट में पदार्पण ( TEST DEBU ) – 20 जून 2011 vs वेस्टइंडीज

वनडे पदार्पण ( ODI DEBU )  – 18 अगस्त 2008 vs श्रीलंका

टी 20 पदार्पण ( T20 DEBU ) –  12 जून 2010 vs जिम्बाब्वे

जर्सी न० – 18 ( भारत ) , 18 ( आईपीएल )

डोमेस्टिक – स्टेट टीम ( DOMESTIC TEAM ) – दिल्ली, इंडिया रेड, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

पसंदीदा शॉट्स ( FAVIROT SHOTS ) –  कवर ड्राइव, फ़्लिक शॉट

मैदान पर प्रकृति ( Nature on field ) – बहुत आक्रामक

कोच  – राज कुमार शर्मा

गेंदबाज – शेन वॉर्न

पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड  – ओवल ( ऑस्ट्रेलिया ), एडिलेड ( ऑस्ट्रेलिया )

विराट कोहली का लुक :– विराट एक बहुत ही सीधे-साधे से व्यक्ति जो समय के साथ क्रिकेट मे इतने आगे बढ़ गये, कि आज इनका जीवन पूरी तरह से बदल सा गया. समय के साथ इसके लुक मे भी बहुत परिवर्तन आया, जिसके लाखों लोग दीवाने है. इनकी संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है-

रंग (Color)गोरा
आखों का रंग (Eye Color)हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair Color)काला
लम्बाई (Height)5 फीट 9 इंच
वजन (Weight)72 किलोग्राम

 

 

विराट कोहली के जीवन की दिलचस्प बाते :- इनके जीवन की बहुत अच्छी और दिलचस्प बातें है जिसमे इनके जीवन के कई तथ्य जुड़े है जैसे-

  • सन् 2006 मे जब गंभीर बीमारी से इनके पिता की मृत्यु हुई थी, तब इन्होंने सब भूल कर रनजी सीरीज मे कर्नाटक के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया, जों इनके लिये बहुत मुश्किल था. इसमें इन्होंने अपनी टीम के लिये 90 रन बनाये.
  • पूरे वर्ल्ड मे मात्र आठ क्रिकेटरों ने 20 ओडीआई मे शतक बनाई है उन आठ मे यह भी आते है. यह 20 ओडीआई मे शतक लगाने वाले सबसे तेज क्रिकेटर है इनके पहले सचिन तेंदुलकर का नाम था.
  • ये सचिन, सौरव और एमएस धोनी के बाद ओडीआई मे तीन साल मे लगातार एक हजार रन से अधिक बनाने वाले चौथे क्रिकेटर बने.
  • यह 1000, 3000, 4000 तथा 5000 रन का रिकार्ड बनाने वाले सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर है. इसी के साथ ये रिचर्ड के साथ साझा करते हुए 5000 रन बनाने वाले सबसे तेज इंटरनेशनल क्रिकेटरों मे से एक है.
  • न्यूज़ीलैण्ड के पूर्व कप्तान ने इनकी तारीफ मे कहा था कि, “ कोहली एक ऐसे खिलाड़ी है जों राहुल द्रविड की तीव्रता , वीरेंद्र सहवाग की उम्मीदों, तथा सचिन की सीमा के भी परे है” इन सबकी उम्मीदों को पूरा करेंगे और आज उन्होंने यह कर दिखाया.
  • ये अपने हाथ पर टेटू बनवाने वाले कुछ भारतीय खिलाडियों मे से एक है तथा इन्होंने गोल्डन ड्रेगन का बहुत ही अच्छा और स्पष्ट टेटू बनवाया है.
  • इनको पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है. मैदान पर यह एक तीव्र खिलाड़ी के रूप मे आकर भारत का नेतृत्व करते है.
  • यह पढ़ने मे बहुत होशियार थे, इनके शिक्षक भी यह बात बोलते थे . इनको हिस्ट्री और मेथ्स मे बहुत दिलचस्पी थी.
  • यह अपने फ्री समय मे क्रिकेट के हाईलाइट्स के वीडियो देखते थे. इनका खुदका दिल्ली मे एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम नूएवा है यह मांसाहारी खाने का शौक रखते है.

विराट कोहली का करियर :-

विराट कोहली ( VIRAT KOHLI  ) दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ष 2002 में अंडर-15 प्रतियोगिता खेली थी। इसके बाद वर्ष 2006 में VIRAT KOHLI का चयन अंडर 17  में हुआ था। इसके बाद उनके खेल के तरीके से कई तरह के बदलाव देखे गए। और वर्ष  2008 में विराट कोहली को अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। कि विराट कोहली का अंडर-19 विश्वकप मैच मलेशिया में हुआ था और इन्होनें इस मैच में INDIA  को जीत दिलवाई थी। इसी मैच के बाद विराट का सेलेक्शन ODI इंटरनेशनल मैच के लिए हुआ था। उन्होनें ये मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। और फिर 2011 में उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला था और 28 वर्ष बाद INDIA टीम वर्ल्ड कप जितने में कामयाब रही जिसमे कोहली की भुमका अहम रही थी ।

Batting Career Summary
MInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
Test8614510724025453.631255257.682772281122
ODI248239391186718359.341272693.25430581116122
T20I81762127949450.82021138.25002425876
IPL17716926541211337.854112131.615036480190
Bowling Career Summary
MInnBRunsWktsBBIBBMEconAvgSR5W10W
Test86111758400/00/02.880.00.000
ODI2484864166541/151/156.22166.25160.2500
T20I811214619841/131/138.1449.536.500
IPL1772625136842/252/258.892.062.7500
Career Information

विराट कोहली की पसंद और नापसंद (Likes or Dislikes of VIRAT KOHLI) –

विराट आज के समय के चहेते बल्लेबाजों में से एक है इनके चाहने वालोँ की संख्या किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. इनकें बारे में कहाँ जाता है कि इन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है परंतु ये अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत रहतें है. इसके लिए ये पीने के पानी से लेकर फिटनेस ट्रेनिंग सब बातोँ का ध्यान बखूबी रखते है. ये भारतीय क्रिकेट टीम के फिट खिलाड़ीयों में से एक है, इनकी पसंद नापसंद इस प्रकार है:

पसंदीदा हीरोइन(Favourite Actresses )ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर
पसंदीदा हीरो(Favourite Actors )आमिर खान, जॉनी डिप्प
पसंदीदा खाना  (Favourite Food)सोलमन, सुशी, लंप चोप्स
पसंदीदा  स्टेडियम (Favourite Stadium )एडेलाईड ओवल, ऑस्ट्रेलिया(Adelaide oval,Australia)
पसंदीदा फिल्म (Other Favourite Film)बोर्डर, जों जीता वो ही सिकंदर
पसंदीदा क्रिकेट(Favourite Cricketers)सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल
जर्सी नंबर (Jersery Number)18 (इंडिया)18 (आईपीएल)

विराट कोहली ब्रांड अम्बेसिटर लिस्ट :-यह क्रिकेटर होने के साथ कई कंपनीज के ब्रांड एम्बेसिटर भी है जिसकी लिस्ट निम्न है –

  • वाल्वोलाइन
  • फिलिप्स इंडिया
  • रेमिट 2 इंडिया
  • उबर इंडिया
  • विक्स इंडिया
  • एमआरएफ टायर्स
  • बूस्ट एनर्जी ड्रिंक
  • अमेरिकन टूरिस्टर
  • रायल चेलेंजर एल्कोहल
  • मान्यवर
  • आडी इंडिया
  • टीससोट
  • टू यम्म
  • पुमा

इसके अलावा भी ओर भी कई कम्पनीयों मे पार्टनर है.

विराट कोहली को मिलने वाले अवार्ड की लिस्ट :-

विराट ने बहुत ही कम उम्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर अपार सफलता हासिल की है. इन्होंने अपने मैचों में कई रिकार्ड्स बनाकर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है. इन्हें खेल में इनके उम्दा प्रदर्शन के चलतें कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है, उन्हीं में से कुछ इस प्रकार है.

1.2012पीपुल चॉइस अवार्ड फॉर फेवरेट क्रिकेटर
2.2012आईसीसी ओडीआई प्लयेर ऑफ दी इयर अवार्ड
3.2013अर्जुन अवार्ड फॉर क्रिकेट
4.2017सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ दी इयर
5.2017पद्मश्री अवार्ड
6.2018सर गर्फिएल्ड सोबर्स ट्राफी

 विराट कोहली के अफेयर्स :- शादी से पहले इनके जीवन मे कई लड़किया आई तथा उनके साथ इनका नाम जोड़ा गया जिसमे,

  • सराह-जाने दिस – सबसे पहली बार इनका नाम सराह जाने के साथ जोड़ा गया. यह मिस इंडिया रह चुकी थी तथा बॉलीवुड मे, बतौर एक्ट्रेस काम कर रही थी. इनका और सराह का काफी लंबे समय तक अफेयर रहा. सन् हजार ग्यारह मे वर्ल्डकप के दौरान यह विराट के मैच देखने भी गई थी. पर बाद में इनका रिलेशन चल नहीं सका.
  • संजना – इनका नाम अब संजना के साथ जोड़ा गया, जोकि एक मॉडल थी. इन दोनों ने इसे मात्र अफवाह बताई और कहा हम बहुत अच्छे दोस्त है उससे ज्यादा कुछ नही.
  • तमन्ना भाटिया – यह एक एक्ट्रेस है इन दोनों ने एक विज्ञापन मे साथ काम किया था उसके बाद से इनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई तथा इन दोनों की डेटिंग की खबरे भी सामने आई पर यह रिलेशनशिप ज्यादा नही चली.
  • इजाबेल लिइट – यह एक ब्राजील मॉडल और एक्ट्रेस है यह दोनों किसी बिजनेस मिटींग मे मिले थे. जब इजाबेल इंडिया आई थी तथा किसी काम से लगभग एक साल से ज्यादा वो यही इंडिया मे रही उस दौरान इनका मिलना-जुलना बढ़ा तथा इनकी डेटिंग की खबरें सामने आई पर यह अफेयर ज्यादा नही चला.

विराट कोहली के विवाद :- विवाद जों कि हर किसी कि जिंदगी मे होते है उनमे से कुछ जाने-अनजाने मे होते है जिनका किसी को अंदाजा नही होता है. ठीक उसी तरह जब क्रिकेट के करियर मे इनकी शुरुआत हुई थी तब इनको भी नही पता था कहा कब कैसे रहना और बोलना होता है तब इनसे से भी कई भूल हुई है जैसे-

  • मैदान मे ऊँगली दिखना – इन्होंने मैच के शुरुवाती दिनों मे बीच की ऊँगली दिखा कर मैदान मे बैठी जनता की तरफ इशारा किया. यह क्रिकेट के मुख्य नियम के खिलाफ तथा अपमानजनक था जिसकी भरपाई इनको करनी पड़ी और अपने मैच शुल्क का पचास प्रतिशत इनको जुर्माने के रूप में भरना पड़ा.
  • बीसीसीआई के नियम का उलंघन – इनका और अनुष्का शर्मा का अफेयर बहुत प्रसिद्ध था, जिसके चलते इन्होंने मैच के दौरान उनसे चैटिंग की थी, जों कि नियम के विरुद्ध है. इसमे इनको सिर्फ समझाइश दे कर छोड़ दिया गया.
  • पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार – सन् 2015 मे इनका और अनुष्का शर्मा के अफेयर के बारे मे एक पत्रकार ने अपने पेपर मे न्यूज़ छाप दी जों इनको अच्छी नही लगी. और इन्होंने उस पत्रकार को गुस्से मे बहुत बुरा-भला बोला, जिसके लिये इनको बाद मे उनसे माफी मांगनी पड़ी.

इसके अलावा कई विवाद हुए स्मिथ तथा कोहली का विवाद, गौतम गंभीर से विवाद तथा इसके अलावा भी इनके अब तक के करियर में  कई छोटे-छोटे विवाद हुये है.

विराट कोहली के जीवन से सीख– इनके पिता की डेथ के बाद बहुत अकेले हो गये थे इनके और इनके भाई के पास कोई नौकरी नही थी. इन्होंने बहुत संघर्ष करके आज इस मुकाम तक खुद को पहुचाया है जिसका श्रेय यह इनके पिता को ही देते है. विराट आज भी उनकी कमी महसूस करते है पर यह रुके कभी नही निरंतर चलते रहे और उन्नति की ओर बड़े.

One thought on “Virat Kohli Biography In Hindi – विराट कोहली का जीवन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *