Biography

Rajinikanth Biography In Hindi | रजनीकांत का जीवन परिचय

Rajinikanth Biography In Hindi | रजनीकांत का जीवन परिचय

Rajinikanth Biography In Hindi

‘शिवाजी  राव गायकवाड’ जिन्हें लोग उनके दूसरे नाम ‘रजनीकान्त’ से भी जानते हैं, एक भारतीय फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। रजनीकान्त ज्यादातर ‘कॉलीवुड’ (तामिल फिल्म) फिल्मों में ही काम किया करते हैं। रजनीकान्त ने अभिनय तब शुरू किया, जब वे ‘बैंगलोर महानगर परिवहन निगम’ में एक बस कंडक्टर के रूप में काम करते थे, उस समय वे केवल नाटकों में अभिनय किया करते थे। सन् 1973 में, अभिनय में डिप्लोमा पाने के लिए उन्होंने ‘मद्रास फिल्म संस्थान’ को जॉइन किया। रजनीकान्त ने अपना पहला अभिनय एक तमिल नाटक ’अपूर्व रागगंगल’ में किया।

संघर्षपूर्ण बचपन – Early Life of Rajnikanth

रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर 1950 को कर्नाटक के बैंगलोर में एक बेहद मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था| वे अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे| उनका जीवन शुरुआत से ही मुश्किलों भरा रहा, मात्र पांच वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था| पिता पुलिस में एक हवलदार थे और घर की माली स्तिथि ठीक नहीं थी| रजनीकांत ने युवावस्था में कुली के तौर पर अपने काम की शुरुआत की फिर वे ब.टी.एस में बस कंडक्टर (bus conductor) की नौकरी करने लगे|

रजनीकांत का अंदाज़ – Style of Rajnikanth

एक कंडक्टर के तौर पर भी उनका अंदाज़ किसी स्टार से कम नहीं था| वो अपनी अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की शैली को लेकर यात्रियों और दुसरे बस कंडक्टरों के बीच विख्यात थे| कई मंचों पर नाटक करने के कारण फिल्मों और एक्टिंग के लिए शौक तो हमेशा से ही था और वही शौक धीरे धीरे जुनून में तब्दील हो गया|

लिहाज़ा उन्होंने अपना काम छोड़ कर चेन्नई के अद्यार फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला ले लिया| वहां इंस्टिट्यूट में एक नाटक के दौरान उस समय के मशहूर फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर की नज़र रजनीकांत पर पड़ी और वो रजनीकांत से इतना प्रभावित हुए कि वहीँ उन्हें अपनी फिल्म में एक चरित्र निभाने का प्रस्ताव दे डाला| फिल्म का नाम था अपूर्व रागांगल| रजनीकांत की ये पहली फिल्म थी पर किरदार बेहद छोटा होने के कारण उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई, जिसके वे योग्य थे| लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ़ हर उस इंसान ने की जिसकी नज़र उन पर पड़ी|

विलेन से हीरो बने – Filmi Career of Rajnikanth

रजनीकांत का फिल्मी सफ़र भी किसी फिल्म से कम नहीं| उन्होंने परदे पर पहले नकारात्मक चरित्र और विलेन के किरदार से शुरुआत की, फिर साइड रोल किये और आखिरकार एक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई|

हालांकि रजनीकान्त,  निर्देशक के. बालाचंदर को अपना गुरु मानते हैं पर उन्हें पहचान मिली निर्देशक एस.पी मुथुरामन की फिल्म चिलकम्मा चेप्पिंडी से|  इसके बाद एस.पी. की ही अगली फिल्म ओरु केल्विकुर्री में वे पहली बार हीरो के तौर पर अवतरित हुए| इसके बाद रजनीकांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दर्जनों हिट फिल्मों की लाइन लगा दी| बाशा, मुथू, अन्नामलाई, अरुणाचलम, थालाप्ति उनकी कुछ बेहेतरीन फिल्मों में से एक हैं}|

उम्र कोई मायने नहीं रखती – Age is just a number

रजनीकांत ने यह साबित कर दिया की उम्र केवल एक संख्या है और अगर व्यक्ति में कुछ करने की ठान ले तो उम्र कोई मायने नहीं रखती| 65 वर्ष के उम्र के पड़ाव पर वे आज भी वे शिवाजी- द बॉस, रोबोट, कबाली  जैसी हिट फिल्में देने का माद्दा रखते हैं|एक समय ऐसा भी था जब एक बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद उन्हें कई वर्षों तक नज़रंदाज़ किया जाता रहा पर उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी| ये बात रजनीकांत के आत्मविश्वास को और विपरीत परिस्तिथियों में भी हार न मानने वाले जज्बे का परिचय देती है|

बिंदुजानकारी
बायो
उप नामथलाईवा, सुपरस्टार
पेशाअभिनय
शारीरिक संरचना
कद5.8 फीट
वजन75 किलो
आकार40-33-12
आँखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगसफ़ेद
निजी जीवन
जन्म दिनांक12 दिसम्बर 1950
उम्र (2018 में)67 साल
जन्म स्थानबेंगलुरु, कर्नाटका
राष्ट्रीयताभारतीय
गृह नगरबेंगलुरु, कर्नाटका
वर्तमान शहरचेन्नई, तमिलनाडु
स्कूलगवर्मेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, गवि पुरम, बेंगलुरु, कर्नाटका
कॉलेजएम.जी. आर. फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ तमिलनाडु
शैक्षिक योग्यताडिप्लोमा (अभिनय)
परिवारमाता : जीजाबाई
पिता : रामोजी राव गायकवाड़
धर्महिन्दू
जातिमहार
पतापोएस गार्डन,चेन्नई
शौकपढ़ना, बागवानी करना
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन, कमल हासन
पसंदीदा अभिनेत्रीरेखा, हेमा मालिनी
विवादमद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की फिल्म “मैं हूँ रजनीकांत” की रिलीज़ रोकने के लिए रजनीकांत को नोटिस भेज दिया था बाद में रजनीकांत ने फिल्म का नाम बदल दिया था.
अफेयर्स
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
गर्लफ्रेंडसिल्क स्मिता
मनी फेक्टर
कमाई40-45 करोड़
सालाना कमाई100 करोड़
सोशल मीडिया
फेसबुकफेसबुक प्रोफाइल : @Rajinikanth
ट्विटर@rajinikanth
इन्स्टाग्राम@rajinikanth
विकिपीडियाRajinikanth
यूट्यूबनहीं
ईमेलनहीं
वेबसाईटwww.allaboutrajni.com

sabdekho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *