Biography

Kangana Ranaut Biography in Hindi – कंगना रनौत की कहानी

Kangana Ranaut Biography in Hindi – अभिनेत्री  कंगना रनौत की कहानी

Kangana Ranaut Biography in Hindi

कंगना राणावत मात्र 16 साल की उम्र में अपने परिवार को छोड़, अकेली अनजाने शहर दिल्ली में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आ गई। फिर स्टार्ट हुई एक अकेली लड़की की सपनों के लिए स्वार्थी दुनियाँ से संघर्ष !!

कंगना का जन्‍म 23 मार्च,1987 को एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भाम्बला जिसे अब सूरजपुर के नाम से जाना जाता है में हुआ था। उनके पिता अमरदीप रानाउत एक बिज़्नेस्मेन थे और मां आशा रानाउत एक स्कूल टीचर। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रंगोली है वे कंगना की मेनेजर है और एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत हैं।

कंगना के दादाजी एक IAS अफसर थे और वो अपने पूरे परिवार के साथ भांबला टाउन में अपनी पैतृक हवेली में रहते थे कंगना का बचपन अपने परिवार के साथ ही बिता, उनके परदादा सरजू सिंह रानौत वो खुद विधानसभा के सदस्य थे।

कंगना राणावत की पढ़ाई डी ए वी स्‍कूल चंडीगढ़ से हुई थी वो एक मेधावी छात्रा रही है और ऐसे में कंगना हमेशा अपने रिजल्ट के लिए बेहद उत्साहित रहती थी। कंगना के माता पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बने और यही कारण कंगना भी चाहती थी कि वो डॉक्टर बने। लेकिन इंटर में कंगना जब किसी विषय में पास नहीं कर पायी तो उन्होंने अपने इस सपने के बारे में में फिर से सोचा और अपने कैरियर में कुछ और करने की ठानी, जिसके लिए वो दिल्ली चली गयी।

इसी वजह से उनके पेरेंट्स भी नाराज़ हो गये क्योंकि पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी का कैरियर खराब हो और फ़िल्मो मे काम करे। उसकी मां चाहती थी कि वह 16 साल की उम्र में शादी कर ले।

कंगना राणावत जिसके बारे में खुद कहती है,

मैं एक मेडिकल स्टूडेंट थी। इसलिए डॉक्टर बनने की चाहत में स्कूल के दिनों में रोज 19 घंटे पढ़ा करती थी। मैं हमेशा अपने रिजल्ट को लेकर चिंतित रहती थी, इसलिए मैं पूरी रात भर जागकर पढ़ती थी और सर्दियों में सुबह तीन बजे ही उठ कर पढ़ती थी।

नाम (Name)कंगना राणावत
नाम का मतलब (Meaning of Name)ब्रेसलेट
अन्य नाम ( Nick Name)अरशद, ओटीए (वन टेक एक्टर)
जन्म तारीख(Date of birth)तेवीस मार्च उन्नीस सौ सतयासी
जन्म स्थान(Place)भाम्बला, हिमाचल प्रदेश
राशि (Zodiac Sign)मेष (Aries)
उम्र( Age)इकतीस वर्ष
पता (Address)ए 4 बीएचके, खार, मुंबई
स्कूल (School)डी.ए.वी स्कूल , चंडीगढ़
कालेज (College)ऐलाइट स्कूल ऑफ माडलिंग
काम(Occupation)एक्टरेस,माडल
ताकत (Strength)सेल्फ कॉन्फिडेंस
भाषा(Languages)हिंदी , इंग्लिश
कास्ट (Caste)राजपूत
धर्म (Religion)हिंदू
नागरिकता(Nationality)इंडियन
ट्रेडमार्क (Trademark)उनकी डिम्पल वाली स्माइल
दिलचस्पी (Activities)कुकिंग करना,योगा, गाने सुनना
बुरी आदत (Bed Habits)ड्रिंकिंग
ट्विटर पेज (Twitter Page)https://twitter.com/kangna_ranaut?lang=en
फेसबुक पेज(Facebook Page)https://www.facebook.com/iamkangana/
इन्स्टाग्राम अकाउंट(Instagram Account)https://www.instagram.com/team_kangana_ranaut/?hl=en
पिता का नाम (Father’s Name)अमरदीप राणावत
माता का नाम(Mother’s Name)आशा राणावत
भाई ( Brother )एक – अक्षत राणावत
बहन (Sister)एक – रंगोली राणावत

मॉडेलिंग और थियेटर – Modeling

कंगना अपना कॅरियर को लेकर बहुत कन्फ्यूज़ थी क्योंकि उन्हें अपने कैरियर के बारे में कुछ Sure नहीं था कि वो क्या करें और क्या नहीं करे तभी वो एक मॉडेलिंग एजेंसी ‘एलीट मॉडेलिंग’ एजेन्सी के सम्पर्क में आई और वो लोग कंगना रानौत के लुक से प्रभावित थे। लेकिन बाद में कंगना इस काम से भी बोर हो गयी क्योंकि कुछ एक प्रोजेक्ट करने के बाद उन्हें लगने लगा कि इस काम में क्रिएटिविटी की बड़ी कमी है जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग की फील्ड में जाने का निर्णय लिया।

इसके बाद उन्होंने अस्मिता थियेटर ग्रूप को ज्वाइन किया और कई सारे प्लेस में हिस्सा लिया, उनके द्वारा की गयी नाटको को काफ़ी पसंद किया गया, उसके बाद उन्होने एक्टिंग का गुर सीखने के लिए आशा चंद्रा’स ड्रामा स्कूल मुंबई में 4 महीने के कोर्स में दाखिला ले लिया।

कंगना राणावत का करियर (Career of Kangana Ranaut) –

इन्होंने सोलह वर्ष की उम्र मे अपना घर छोड़ दिया तथा करियर की नई राह पर चल पड़ी थी. इन्होंने शुरुवाती दिनों मे बहुत संघर्ष किया. इनका परिवार कभी नही चाहता था कि यह एक्टर बने और फिल्मों मे काम करे, इसलिये इनके पिता ने कभी भी किसी भी तरीके से सहयोग नही किया. बहुत सोचने के बाद इन्होंने मॉडलिंग की तथा उसी के साथ इन्होंने एक्टिंग की क्लास भी लगाई, जिसमे इन्होंने कई बारीकियां सीख कर खुद को हर तरीके से परफेक्ट बनाया. इन्होंने गेंगस्टर मूवी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करी. इनकी खासीयत यह थी कि हर फिल्म को जल्दी से साइन नही करती थी. जितनी भी फिल्मों मे काम किया उनकी स्टोरी अपने आप मे अलग होती थी. इन्होंने फैशन तथा क्वीन जैसी हिट मूवी फिल्मजगत को दी है जिसे हर किसी ने सराहा है.

कंगना राणावत की पहली फिल्म(First Movie of Kangana Ranaut) –

इन्होंने अपने करियर कि शुरुवात दो हजार छ: मे गेंगस्टर मूवी से की थी. इस फिल्म के लिये चित्रंगदा सिंह को सिलेक्ट किया गया था. बाद मे जब चित्रंगदा सिंह ने मना किया तब इनको लिया गया. यह एक रोमांटिक थ्रीलर फिल्म थी, जिसमे इमरान हाश्मी और शाइनी आहूजा के साथ इन्होंने काम किया था. अनुराग बासु इस फिल्म के डाइरेक्टर तथा मुकेश भट्ट प्रोडूयूसर थे .यह इनकी पहली हिट फिल्म थी, इनको इस फिल्म के लिये इंडियन फिल्म फेयर अवार्ड मे बेस्ट फीमेल डीबेट अवार्ड मिला.

लव अफेर – Kangana Ranaut Love Affair

कंगना राणावत की लव अफेर की लिस्ट बहुत लंबी हैं। कंगना के बॉलीवुड में कदम रखने के साथ उनका नाम अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि्क आदित्य ने कंगना के लिए एक घर भी खरीदा था. लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढीं और ये रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद कंगना का नाम अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी जोड़ा गया. कंगना ने अध्ययन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ”मैंने और अध्ययन ने अपने रिश्ते को लेकर बात की इस रिश्ते को छोड़ने का फैसला उसी का था, ये मेरे लिए एक बड़ा झटका था।”

आपको बता दें अभिनेता अजय देवगन के साथ भी कंगना रनौत का नाम जोड़ा गया। कंगना और अजय ने ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में एक साथ काम किया था। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कबूल की थी कि एक शादी शुदा आदमी के साथ इन्वॉल्ब होना मेरी गलती थी।

आपको शायद ही पता हो कि कंगना का नाम अभिनेता रितिक रोशन के साथ भी जोड़ा गया था। कंगना ने बाद में इस तरह की सभी अफवाहों से इनकार कर दिया था। कंगना और रितिक ने फिल्म क्रिश 3 में एक साथ काम किया था। इसके अलावा कंगना का नाम ब्रिटिश एक्टर निकोलस लैफरटी के साथ भी जोड़ा गया।

उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में उनसे जुडी दिलचस्प बातें –

फैशन– मधुर भंडारकर की यह फिल्म सन् दो हजार आठ मे आई थी. यह एक सुपर हिट फिल्म थी, इस फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा ने मेन रोल अदा किया तथा इन्होंने सपोर्टिंग रोल अदा किया था. यह शानया नाम की एक कामियाब सुपर माडल होती है. बहुत खूबसूरती से इन्होंने इस किरदार को निभाया तथा इसके लिये इनको फिल्मफेयर अवार्ड था पहला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस का राष्ट्रीय पुरुस्कार तथा अन्य कई अवार्ड मिले.

तनु वेड्स मनु– यह फिल्म सन् दो हजार ग्यारह मे आई, जोकि सुपरहिट रही थी, इसमें इन्होंने आर माधवन के साथ काम किया, यह एक कॉमेडी फिल्म थी. जिसमे इन्होंने बखूबी से रोल अदा किया तथा कई पुरुस्कार मिले.

क्वीन– सन् दो हजार तेरह मे अनुराग कश्यप की यह फिल्म जिसमे इन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसके मंगेतर की एक कार दुर्घटना मे डेथ हो जाती है जिससे इनकी शादी नही हो पाती है वह विलाप करने के बजाय अकेली घूमने जाती है और अपनी लाइफ को बिंदास रूप से जीती है. एक सामान्य जीवन का उदाहरण दिया है जिसमे न्यूयॉर्क मे जाकर भी खुद के लिये खाना बनाना, कपडे धोना. बहुत ही शानदार रोल अदा किया है.

वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई– सन् दो हजार तेरह मे अनुराग बसु ने यह फिल्म बनाई थी, यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसमे इन्होंने एक गेंगस्टर की पत्नी को रोल अदा किया था, यह भी इनकी एक फिल्म रही थी.

तनु वेड्स मनु रिटर्न– तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद सन् दो हजार पन्दह मे इसका सिक्वेल आया, यह भी बाक्सआफिस पर सुपर हिट रही, इसमें इन्होंने डबल रोल अदा किया था. मुख्य रूप से इन्होंने तनूजा का किरदार निभाया तथा इस फिल्म के दूसरे रोल के लिये हरियाणवी भाषा सिखी तथा बहुत खूबसूरती से यह डबल रोल अदा किये.

कंगना राणावत के जीवन के विवाद (Controversy of  Kangana Ranaut) –

यह एक ऐसी अदाकारा है जिन्होंने अपने विचारों और सोच को खुल कर मिडिया के सामने रखा, जो भी कहा मिडिया के सामने बहुत ही स्पष्टरूप बिना झिझक के कहा जिससे यह विवादों से घिरी रही. इनके अभी तक की लाइफ मे ऐसा कोई बहुत बड़ा विवाद सामने नही आया है जब भी कोई विवाद हुआ वह उनके बॉयफ्रेंड्स से सबंधित ही थे.

आदित्य पंचोली से विवाद – आदित्य पंचोली इनके बहुत अच्छे दोस्त थे, मिडिया मे इन दोनों को गलत अफवाह फैल गई, जिसको इन्होंने कभी भी नही स्वीकारा. धीरे-धीरे इन दोनों मे विवाद हुआ, जिसके चलते इन्होंने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया कि शराब के नशे मे इन्होंने मेरे साथ छेड़-छाड़ की तथा मुझे प्रताड़ित किया इस बात की इन्होंने पुलिस रिपोर्ट भी कराई थी.

अध्ययन सुमन से विवाद – शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और इनके प्रेम प्रसंग की खबरे सामने आई जिससे इन्होंने इंकार कर दिया. अध्ययन सुमन और इनके विवाद बहुत बढ़ गये ,जिसके चलते अध्ययन सुमन ने इन पर आरोप लगाया, कि नशे की हालत मे इन्होंने बहुत बुरा व्यवहार किया तथा निचा दिखाने के लिये निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया.

रितिक रोशन से विवाद – हाल ही मे रितिक रोशन और इनको लेकर हुआ विवाद मिडिया के सामने आया जिसमे एक दूसरे को भेजे गये मेल जिसमे इन पर रितिक रोशन के द्वारा आरोप लगाये गये जिस पर इन्होंने बयान दिया कि एक भी आरोप साबित हुए तो यह केस यही खत्म कर दूंगी.

कंगना राणावत के अवार्ड की जानकारी (Award List of Kangana Ranaut) –

इनके किरदार हमेशा ही चर्चा का विषय रहे हैं, जिन्हे दर्शको ने बहुत पसंद किया हैं इसलिये ही इन्हे सफल अभिनेत्रियों मे गिना जाता हैं. बॉलीवुड में भी इन्हे कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया हैं. इनके सफल करियर को इनके अवार्ड्स लिस्ट से ही समझा जा सकता हैं .इन्हे राष्ट्रिय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं.

इन्होंने बहुत सारे अवार्ड्स प्राप्त किये जिनकी जानकारी इस प्रकार है –

फिल्म का नामअवार्ड का नामवर्षकेटेगिरी
तनु वेड्स मनुनेशनल फिल्म अवार्ड्स2016बेस्ट एक्टेस
क्वीनफिल्मफेयर अवार्ड्स2015बेस्ट एक्टेस
गेंगस्टरफिल्मफेयर अवार्ड्स2007बेस्ट एक्टेस डीब्यूट
फैशनफिल्मफेयर अवार्ड्स2009बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस
फैशननेशनल फिल्म अवार्ड्स2010बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस
तनु वेड्स मनु रिटर्नसफिल्मफेयर अवार्ड्स2016क्रिटिक्स अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्टेस
क्वीनआइफा अवार्ड्स2015बेस्ट एक्टेस
फैशनआइफा अवार्ड्स2009बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस
गेंगस्टरआइफा अवार्ड्स2007स्टार डीब्यूट ऑफ दी इयर- फीमेल
गेंगस्टरस्टारडस्ट अवार्ड्स2007सुपरस्टार ऑफटुमोरो–फीमेल
क्वीनस्टारडस्ट अवार्ड्स2014बेस्ट एक्टेस
फैशनगिल्ड अवार्ड्स2009बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस
लाइफ इन ए मेट्रोस्टारडस्ट अवार्ड्स2008ब्रेकथ्रो परफोरमेंस
गेंगस्टरजी सिने अवार्ड्स2007बेस्ट फीमेल डीब्यूट
फैशनस्टारडस्ट अवार्ड्स2009बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस
गेंगस्टरबॉलीवुड मूवी अवार्ड2007बेस्ट फीमेल डीब्यूट

कंगना के बॉयफ्रेंडस (Kangana Ranaut Affairs)–

  • आदित्य पंचोली – बॉलीवुड मे कदम रखने के बाद सबसे पहली बार इनके और आदित्य पंचोली के अफेयर की खबरे सामने आई, जबकि आदित्य पंचोली शादीशुदा थे तथा इनसे उम्र मे बीस साल बड़े थे. ऐसा कहा जाता है कि आदित्य पंचोली ने इनके लिये घर भी ख़रीदा था . बाद मे इन्होंने इस बात से इंकार किया तथा इस बात का बहुत बड़ा विवाद भी बना इन्होंने आदित्य पंचोली पर संगीन आरोप लगाये, बहुत समय बाद यह विवाद खत्म हुआ.
  • अध्ययन सुमन – आदित्य पंचोली के साथ विवाद खत्म होने के दो साल बाद सन् दो हजार नौ मे एक बहुत फेमस हस्ती शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन जिसके साथ इन्होंने राज फिल्म मे काम किया, बहुत समय साथ रहने के बाद इनको अध्ययन सुमन से प्यार हो गया तथा इन दोनों का अफेयर चला पर यह रिश्ता ज्यादा समय नही चल पाया और अध्ययन सुमन ने यह रिश्ता तोड़ दिया.
  • अजय देवगन – अध्ययन सुमन से रिश्ता खत्म हो जाने के बाद सन् दो हजार दस मे वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई की शुटिंग के दौरान इनका नाम अजय देवगन के साथ जोड़ा गया. जबकि अजय देवगन ने एक इंटरव्यू मे साफ कहा कि किसी के लिये भी काजोल जोकि उनकी पत्नी को नही छोड़ सकते, उन्होंने महज एक कोस्टार के रूप मे इनके साथ काम किया है इससे ज्यादा कुछ भी नही. कंगना ने यहाँ अपनी गलती को स्वीकारा कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ जुड़ना चाह रही थी, जोकि गलत है.
  • निक्लोस लेफ्फ़ट्री – यह एक ब्रिटिश डॉक्टर थे, इन दोनों के अफेयर की चर्चा मिडिया मे बहुत तेजी से फैली. निक्लोस लेफ्फ़ट्री को कई इवेंट मे इनके साथ देखा गया तथा वह इनसे मिलने कई बार मुम्बई भी आये.
  • रितिक रोशन – जब रितिक रोशन सुजेन खान के साथ डिवोर्स का इंतजार कर रहे थे, उस समय क्रिश-3 की शूटिंग के दौरान कंगना जो इनकी कोस्टार थी के साथ समय बिताने लगे. जिसे इन्होंने कहा की अफेयर है पर रितिक रोशन ने इस बात से साफ माना किया. जिसे बाद मे इन्होंने ने माना किया कहा सिर्फ दोस्ती है इससे ज्यादा कुछ नही.

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  3. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *