Biography

deepti sharma biography in hindi – दीप्ति शर्मा की जीवनी

deepti sharma biography in hindi – दीप्ति शर्मा की जीवनी

deepti sharma biography in hindi

दीप्ति भगवान शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है। 28 नवंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला प्रदर्शन किया। वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और राइट-आर्म की मध्यम गति वाली गेंदबाजी करती हैं।दीप्ति का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। दीप्ति भगवान, सुशीला और भगवान शर्मा की सबसे छोटी संतान हैं। उनके पिता भगवान शर्मा सेवानिवृत्त होने पर भारतीय रेलवे में मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक थे।लड़की ने नौ साल की उम्र से क्रिकेट में अपनी रुचि विकसित की थी। दीप्ति के भाई उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज थे।

बेटा क्रिकेट सीखने जाता तो साथ चलने की जिद करती. रोज मना किया जाता, मगर वो हार नहीं मानती. फिर एक दिन सबसे हार मान ली और भाई सुमित के साथ क्रिकेट ग्राउंड पहुंच गई. पहले दिन जब इस नौ साल की लड़की ने एक बड़ा मैदान देखा तो देखती रह गई l चारों ओर  प्लेयर्स गेंद-बल्लों से प्रैक्टिस कर रहे थे. कोने में बैठ कर ध्यान से देखने लगी. इसी बीच एक बॉल उसकी तरफ आई, कुछ बच्चों ने वो बॉल वापस करने को कहा l
उसने बॉल उठाया और निशाना साधकर विकटों पर दे मारा, गिल्लियां बिखर गईं और सबकी नज़रे जम गईं, उस लड़की पर l उस समय पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी हेमलता कला भी वहां प्रैक्टिस कर रहीं थीl उन्होंने पूछा ये लड़का कौन है? सुमित ने कहा मैम ये मेरी बहन है. बॉयकट लुक में ये लड़की आज की टीम इंडिया की धांसू ओपनर दीप्ति शर्मा थीl कहा जाता है कि दस साल पहले हेमलता ने उसे कह दिया था कि वो आगे चलकर बड़ी प्लेयर बन सकती है और यहीं से दीप्ति को क्रिकेट की ट्रेंनिंग मिलनी शुरू हो गई.
FULL NAMEDeepti Sharma
BORNAugust 24, 1997
Saharanpur, Uttar Pradesh
AGE22 Years, 8 Months, 7 Days
NATIONAL SIDEIndia
BATTING STYLELeft Handed
BOWLINGOff break
BATTING RANKTest – NA, ODI – NA, T20I – NA
BOWLING RANKTest – NA, ODI – 11, T20I – 6
TEAMS PLAYEDIndia Women, Trailblazers, Western Storm, India A Women, Bengal Women
MAN OF THE MATCHODI – 7, T20I – 2,
CAREER SPAN[ODI, 2014 – 2019], [T20I, 2016 – 2020],

क्रिकेट में  बनाया कैरियर

हेमलता की कही उस बात के बाद दीप्ति ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. उनके बेसिक पर बहुत ज्यादा काम नहीं करना पड़ा क्योंकि दीप्ति एक नेचुरल टैलंट वाली क्रिकेटर हैं. अगले दो सालों में उन्होंने यूपी अंडर-19 के ट्रायल्स भी दिए लेकिन उनकी उम्र कम होने की वजह से टीम में नहीं लिया गया. इस बीच हेमलता कला के साथ वो अपनी कला में निखार ला रही थीं. फिर आया साल 2010 और इस साल अंडर-19 ट्रायल मैच में दीप्ति ने 65 रन बनाने के साथ ही अपने मीडियम पेस बॉलिंग से 3 विकेट भी लिए. इस धाकड़ ऑलराउंड परफॉरमेंस की बदौलत उन्हें उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम में चुन लिया गया.
कानपुर में विदर्भ के खिलाफ बनाए उनके 114 रन ने सीनियर स्टेट टीम के लिए उनकी दावेदारी पेश कर दी. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने मात्र 15 साल की उम्र में उन्हें सीनियर स्टेट टीम में शामिल कर लिया. यहां से उनकी नेशनल टीम में जगह बनाने की फाइट शुरू हुई. इसमें उनका साथ दिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की अध्यक्ष और नेशनल सेलेक्टर रीता डे ने. रीता दीप्ति के टैलेंट को भांप गईं थी.
188 रन की खेली सबसे यादगार पारी
दीप्ति ने बेहद कम समय में अपनी बैटिंग, बॉलिंग और चुस्त फील्डिंग से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने दुनिया भर में अपने अच्छे प्रदर्शन से अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. इसी की बानगी थी उनकी  पूनम राउत के साथ 320 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप जिसमें दीप्ति ने 188 रन पारी खेली. सबसे खास बात ये कि उस पारी में इस लेफ्टहैंड बल्लेबाज ने 27 चौके और दो छक्के जड़े थे. ये वीमन्स क्रिकेट में किसी भी वनडे पारी में लगाए गए चौकों का रिकॉर्ड है. सहवाग के 25 चौकों वाली पारी से भी ज्यादा है. दीप्ति ने ये पारी 17 मई को आयरलैंड के खिलाफ खेली थी जो महिला क्रिकेट का दूसरी सबसे बड़ी पारी है.
दीप्ति और पूनम की जोड़ी ने इस दौरान महिला क्रिकेट में इंग्लैंड की सारा और कैरोलीन की 229 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा. वहीं पुरुषो में श्रीलंका के उपुल थरंगा और सनथ जयसूर्या के 286 रन के पहले विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. इस माइलस्टोन पर वीरेन्द्र सहवाग ने भी उन्हें ट्विटर करके बधाई दी.
गेंदबाजी में भी ढाया कहर
यही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कहर ढहा रखा है. 2016 में श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने एक मैच में 20 रन खर्च कर 6 विकेट लिए. जिसके बाद 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाली इंडिया (महिला-पुरुष मिलाकर) की सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गई हैं. दीप्ति अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही हैं और जिस तरह की इनकी अब तक की परफॉर्मेस रही है वो उन्हें लम्बी रेस का घोड़ा साबित करने के लिए काफी है.

DEEPTI SHARMA OVERALL STATS

BATTING & FIELDING PERFORMANCE

MIN/ORHS100s50s4s6s
Test000000000
ODI5448111417188 v IREW11015910
T20I48351242349* v AUSW00311

BOWLING PERFORMANCE

IOMRWBest3w5w
Test00000000
ODI54452.5401740646/20 v SLW31
T20I48172.361027534/10 v WIW10
Best Cloud Hosting Buy Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *